Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चंदेरी में पत्नी की हत्या के बाद बहन के घर पहुंचकर कहा- मैंने हत्या कर दी, किसी को बताना नहीं

चंदेरी पत्नी की हत्या के बाद बहन के घर पहुंचकर कहा- मैंने हत्या कर दी, किसी को बताना नहीं
ग्वालियर-चंदेरी मोबाइल से बातचीत न करने देने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। फिर उसे घर ले जाकर डंडे से पिटाई कर दी। इससे पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पति उसे मृत अवस्था में छोड़कर अजमेर अपने बेटे के घर भाग गया। मृतका के बेटे को उस पर संदेह हुआ और उसने पुलिस में रिपोर्ट की। पुलिस ने जब उसकी बेटी से पूछताछ की तो उसने उसके पिता का पता बता दिया। चंदेरी पुलिस अजमेर पहुंचकर हत्या करने वाले पति को पकड़कर लाई।
 
रामपुर मोहल्ला निवासी भरोसा आदिवासी गुलाब बाई पत्नी बादाम सिंह 40 चार साल से पति पत्नी बनकर रह रहे थे। 2 मार्च को गुलाब बाई की बुआ फूलाबाई के घर उसके पति का मोबाइल चार्ज पर लगा था। जहां उसकी 16 वर्षीय बेटी भी थी, तभी भरोसा वहां पहुंचा और गुलाब बाई से मोबाइल मांगने लगा। मोबाइल नहीं देने पर घर ले गया जहां उसकी डंडे से पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। भरोसा अपनी बहन मीराबाई के घर पहुंचा और उससे कहा- मैंने गुलाब बाई की हत्या कर दी, किसी को बताना नहीं, मैं अजमेर बेटे के घर जा रहा हूं। 3 मार्च को मृतका के बेटे राजू ने पुलिस में मामले की शिकायत की और भरोसा पर हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी की बहन ने अपने भाई का पता बता दिया।
 
अजमेर पहुंची चंदेरी पुलिस
6 मार्च को पुलिस ने आरोपी को विजयनगर अजमेर से पकड़ लिया। आरोपी अपने बेटे गेंदा के साथ रहता था और जिस जगह वो काम करता था वहां काम करने लगा था। जांच के दौरान पुलिस को इसी गांव के 25 लोग काम करते मिले। टीआई दीपक यादव ने बताया मोबाइल को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी ने हत्या कर दी। आरोपी को मोबाइल पर किसी से बात करना थी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...