ग्वालियर-
गजराराजा मेडिकल कॉलेज में आर्गन ट्रांसप्लांट की अनुमति के लिए गठित कमेटी ने एक किडनी ट्रांसप्लांट के प्रकरण को स्वीकृति दी है। इसमें पत्नी अपने पति को किडनी दे रही है।
खास बात ये है कि आर्गन ट्रांसप्लांट की अनुमति के लिए एक निजी अस्पताल का निरीक्षण होना है, इसमें एडीएम भी शामिल होंगे।
एडीएम से टाइम मिले, तब हो निरीक्षणः
भूरी बाई निवासी ग्वालियर के पति प्रकाश छारी की किडनी फेल हो गई है, वह अपने पति को किडनी दे रही है। मेदान्ता में किडनी ट्रांसप्लांट होना है। इसके लिए जीआर मेडिकल कॉलेज से अनुमति मांगी गई थी। इस कमेटी में एडीएम भी शामिल होते हैं। प्रकरण में सुनवाई के दौरान एडीएम संदीप केरकेट्टा भी मौजूद थे। किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति देने के साथ ही एडीएम ने पूछा कि क्या ग्वालियर में आर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा किसी अस्पताल में नहीं है। डॉक्टरों ने बताया कि पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल को अनुमति मिली है, जबकि कैंसर पहाड़िया स्थित निजी अस्पताल ने अनुमति मांगी है। इसके लिए अस्पताल का निरीक्षण होना है। यदि आर्गन ट्रांसप्लांट के लायक व्यवस्थाएं होगी तो परमिशन दी जाएगी। एडीएम ने निर्देश दिए कि अस्पताल के निरीक्षण में वह भी साथ चलेंगे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal