ग्वालियर-
हाईकोर्ट में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति संजय यादव ने किया। इस दौरान पक्षकारों को 1 करोड़ 54 लाख 27 हजार का अतिरिक्त क्षतिधन दिलाया व 250 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

दीपक उर्फ दीपू निवासी जौरा अपने साथी के साथ दवाई लेने जा रहा था। मुरैना के जौरा में पांच बीघा चौहारे पर मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर चोटें आई। उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। बीमा कंपनी मृतक के परिजनों को कम क्षतिपूर्ति दे रही थी, उससे परिजन संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने 1 लाख 70 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति की वृद्धि कर दी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal