Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राममंदिर पर मध्यस्थता उसी स्थिति में स्वीकार जब मंदिर निर्धारित स्थान पर बने: भैय्याजी जोशी

ग्वालियर-

आरएसएसकी तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का समापन हुआ। इस दौरान सहकार्यवाह भैयाजी जोशी ने राम मंदिर मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भरोसा जताया, उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि सत्ता में बैठे हुए लोगों की मंदिर मुद्दे पर प्रतिबद्धता को लेकर कोई शंका नहीं है। 1980-90 से जो आंदोलन चल रहा है, जब तक मंदिर पूरा नहीं होगा तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। हम न्यायालय से अपेक्षा करते हैं कि शीघ्रता से इसके संदर्भ में फैसला दें।
 
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अयोध्या में राममंदिर प्रकरण में मध्यस्थता उसी स्थिति में स्वीकार है जबकि मंदिर नियत जगह पर ही निर्मित हो। यह बात ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बात पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कही। जोशी ने तीन दिन से शहर में चल रही प्रतिनिधि के अंतिम दिन कहा कि षड़यंत्र के तहत हिंदू समाज के तानेबाने और आस्थाओं को तहसनहस किया जा रहा है। आस्था से संबंधित निर्णय कोर्टरूम में नहीं बल्कि संतसमाज और आध्यात्मिक गुरूओं के नेतृत्व में होने वाली धर्म सभाओं में होना चाहिए।
 
न्यायालय ने सैकड़ों वर्षों की परम्परा को अनदेखा किया
 
अखिल भारतीय प्रतिनिध सभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि हिंदू आस्थाओं पर लगातार कुठाराघात किया जाना षड़यंत्र का हिस्सा है। इन दिनों सम्पूर्ण हिंदू समाज दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है। सबरीमाला प्रकरण इसी का एक उदाहरण है। उच्चतम न्यायालय ने भी सबरीमाला में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश का फैसला सुनाते हुए सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परम्परा को अनदेखा किया है।
 
 
इधर सुप्रीमकोर्ट के आदेश की आड़ में केरल की वाममोर्चा सरकार भी हिंदुओं की भावनाओं को कुचलने का प्रयास कर रही है। आरएसएस का यह भी मानना है कि आस्था से जुड़े हुए कोई भी प्रकरण में सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक नेतृत्व से जुड़े लोगों का भी मार्गदर्शन लेना चाहिए। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सबरीमाला बचाओ समिति को हर तरह से समर्थन देगी।
 
अमित शाह ने पांच मिनट में रखा पार्टी के कामकाज का लेखा-जोखा
 
अखिल भारतीय प्रतिनिधि में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सिर्फ पांच मिनट का मौका दिया गया। इन पांच मिनट में शाह ने पार्टी की अबतक की उपलब्धियों से सभा को अवगत कराया साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में संघ का समर्थन मांगा। दो दिनों से शाह से सभा में शामिल हो रहे हैं।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...