Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भारतीय वायुसेना के द्वारा पाक अधिकृत क्षेत्र में जबाबी कार्यवाही से मुख्यालय चौक में मना जश्न हाथ मे तिरंगे लेकर निकाली रैली, आतिशबाजी कर बाटी मिठाईया।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/02/2019

BK NEWSसिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन हाल ही 12 दिवस पूर्व जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अचानक आतंकवादी द्वारा आत्मघाती हमले में सीआईएसएफ के लगभग के 40 जवान शहीद हो गये थे जिसका बदला लेने हेतु भारत सरकार के

द्वारा सेना को खुली छूट देने के बाद व बताया जा रहा है कि आज दिनांक 26/02/2019 को लगभग 3:00 बजे भोर में भारतीय वायु सेना के द्वारा लड़ाकू विमान से 1000 किलोग्राम बम से वायु सेना के द्वारा भारत सीमा से लगभग 80 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के पाक अधिकृत क्षेत्

र बालाकोट में घुसकर पहाड़ी जंगल में 2001 से बने “जैश ए मोहम्मद” के कैम्प आतंकवाद का कारखाना हवाई सेना द्वारा नेस्तनाबूद कर दिया गया और जिले भर के लोगो मे जबाबी कार्यवाही और इस फैसले के प्रति लोग काफी उत्साहित है ।

इसी के उपलक्ष्य में आज दिनांक 26/02/2019 दोपहर लगभग 2:00 बजे सर्राफा व्यापारी युवा अध्यक्ष – दीपक सोनी एवं प्रभांशु सरार्फ (बेटू) के नेतृत्व में बैढन के अम्बेडकर चौक पर एकत्रित होकर जोश भरे अंदाज में देश के प्रति लगाव को देखते हुये हाथ मे तिरंगा झंडा व गले में तिंरगा पट्टी लगाकर बीच शहर तुलसी मार्ग से होते हुये मस्जिद तिराहा से होकर जिला न्यायालय से होते हुये माँ काली मंदिर रोड से होते हुये वापस अंबेडकर चौक पर हिन्दुस्तान व भारतीय वायु सेना के जिंदाबाद के नारे लगे और वही आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे और इस खुशी के मौके पर पटाखे फोड़कर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गयी और जश्न में डूबे ।

मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित सर्राफा व्यापारी युवा अध्यक्ष- दीपक सोनी, प्रभांशु सर्राफ उर्फ (बेटू), रतन सोनी, सुनील सोनी (नीलू), शक्ति कौशल, सुनील सोनी, अन्ना, पप्पू सोनी, सिकंदर सोनी, मोहित अली, अनिल सोनी, संदीप सोनी (सोनू), बब्लु सोनी सहित कई युवा व्यापारी भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...