बलिया: बेरोजगारों के लिए 27 फरवरी को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर होगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रामपुर उदयभान में एक रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें सेल्स मार्केटिंग की कंपनी शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड, हैदराबाद प्रतिभाग करेगी। इसमें 18 से 35 वर्ष तक के इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, दो फोटो और आईडी प्रूफ के साथ भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों से जनपद बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया में कार्य कराया जाएगा। सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। मेला में भाग लेने के लिए सेवायोजन कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी विभाग की वेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं।
*आईटीआई में 27 फरवरी को रोजगार मेला*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal