ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/02/2019
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले में एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश शासन खनिज संसाधन कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री – प्रदीप जायसवाल द्वय मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग कैबिनेट मंत्री – कमलेश्वर पटेल का आगमन हुआ

जिसमें कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किये और वहीं जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय कोठी में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक सम्पन्न हुआ ।

वहीं जिला अस्पताल के सामने चल रहे दीनदयाल रसोई में मात्र ₹5 रुपये में गरीबों को भरपेट भोजन मिलने वाला रसोई बंद हो जाने के कारण गरीब मजदूर जरूरतमंद भटक रहे है जिसको लेकर के पुनः संचालित कराने एवं एनजीओ संचालक के हुये भुगतान को पाने हेतु प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल को आवेदन पत्र दिया गया ।

इसके उपरान्त जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी व अन्य जिले के अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियो ने जिला योजना समिति एवं डीएफएम की बैठक संपन्न होने के बाद सिंगरौली नवीन तहसील (नगरीय) कार्यालय का उद्घाटन पण्डित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ जिला प्रभारी मंत्री – प्रदीप जायसवाल के द्वारा फीता काटकर तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया गया वही पर चितरंगी पूर्व विधायिका- सरस्वती सिंह ने प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल से मुलाकात कर कहा कि

चितरंगी एसडीएम एसपी मिश्रा जब से आये बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं चितरंगी तहसील क्षेत्र का और विकास हो सके इनका तबादला रुकवाने का आग्रह किया तभी जिला कलेक्टर श्री चौधरी को बुलाकर इस सम्बन्ध में सहेजा गया ।
इसके बाद रामलीला मैदान बैढन में *”जय किसान फसल ऋण माफी योजना”* के अंतर्गत किसान मेला लगा था और किसानों का कर्जमाफी योजना से भारी संख्या में लाभाविन्त हुये है और किसानों को संबोधित किया गया और कहा गया कि कांग्रेस सरकार किसानों के लिये हर पल चिंता करती है और आगे करती रहेगी ।
सिंगरौली तहसील (नगरीय) नवीन तहसील शुभारंभ अवसर पर जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी, अपर कलेक्टर- ऋजु बाफना, जिला पंचायत सीईओ- प्रियंक मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, देवसर विधायक – सुभाष रामचरित्र, नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, नपानि अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, चितरंगी पूर्व विधायिका सरस्वती सिंह, सिंगरौली एसडीएम – नागेश सिंह, एसडीएम – एसपी मिश्रा, संजय जैन, कांग्रेस के प्रदेश सचिव – अमित द्विवेदी, बालमुकुंद सिंह परिहार, नगरीय तहसीलदार – विवेक गुप्ता अधिकारी – कर्मचारी – पटवारी, पुलिस अधिकारी व पुलिस बल जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal