Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

10 वर्ष से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे बगैर नंबर वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर, एक दर्जन वाहन पहुंचा कोतवाली।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/02/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली थाना बैढन प्रभारी के नेतृत्व में लगातार चल रहे धर – पकड की कार्यवाही में आज स्थाई वारंटी जो 10 वर्ष पुराना वारण्ट तमिल निवासी- जमुआ का रहने वाला है

जिसका नाम रामलाल उर्फ जोजो है जो लम्बे समय से लुक छिपकर रहता था आज कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा और गिरफ्तार कर कोतवाली थाना बैढन लाया गया ।

*उक्त कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक संतोष सिह चन्देल, जितेन्द्र सेंगर, श्यामसुन्दर बैस, आकाश डोंगरे, सैनिक – हीरा तिवारी शामिल रहे ।*

*बढ़ी गस्त, बिना नम्बर के वाहनों पर पुलिस की नजर*

वही विगत दिवस हुये चोरियों का प्रयास करने वाले चोरों को धरपकड़ और शिकंजा कसने हेतु कोतवाली थाना पुलिस द्वारा गस्त के दौरान रात में घूमने वाले व्यक्तियो और संदिग्ध किरायेदार और बिना नंबर की दो पहिया – चार पहिया वाहनों को बैढन पुलिस द्वारा कल दिनांक 25/02/2019 रात भर और आज सुबह भी कई जगहों पर चेकिंग लगाकर बिना नंबर वाहनों को जांच की जा रही है जिसमें रात दिन मिलाकर कुल लगभग एक दर्जन वाहनो को कोतवाली थाना लाया गया है ।

उक्त कार्यवाही में एसआई – विजय पुष्कर, एसआई – बीपी कोल, आकाश डोंगरे, आरक्षक – सिपाही – सैनिक अभियान में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...