Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की, दो खोके मिले,मामला संदिग्ध

ग्वालियर –
डबराशहर थाना क्षेत्र के टेकनपुर में रात एक युवक ने अपने घर में सिर में गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव का सुपुर्दगी में लेकर पीएम के लिए भिजवाया और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है? लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, टेकनपुर के पाठक कॉलोनी में रहने वाले राजा सेन (35) पुत्र रामस्वरूप सेन नेरात को लगभग 10.30 बजे घर के कमरे में 315 बोर के देसी कट्टे से खुद के सिर में गोली मार ली। कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर युवक की मां और भाई कमरे पर पहुंचे तो देखा राजा लहुलुहान होकर जमीन पर पड़ा है। भाई को जमीन पर पड़ा देखकर भाई और मां राजा को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही टेकनपुर चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर घटनास्थल पर पहुंचे और कमरे का निरीक्षण किया, तो घटना स्थल पर 315 बोर का देसी कट्टा और चले हुए कारतूस के दो खोके मिले। इससे मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। चौकी प्रभारी ने शव को सुपुर्दगी में लेकर पीएम के लिए भिजवाया तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट दिनेश भार्गव तथा डबरा टीआई को सूचित किया। सूचना मिलने पर फोरेंसिंक एक्सपर्ट और डबरा सिटी थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे एक 8 वर्षीय पुत्र, पत्नी, मां तथा अन्य परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
इनका कहना है
घटना स्थल पर मिले कारतूस के दो खोकों को देखकर मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। अभी तक आत्महत्या का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकता है।
-उदयवीर सिंह तोमर, पुलिस चौकी प्रभारी टेकनपुर।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...