ग्वालियर –
प्रशासन औरडबरा- नगर पालिका की अनदेखी के कारण ग्वालियर- झांसी हाईवे स्थित डबरा-यात्री बस स्टैंड दुर्दशा का शिकार है। डबरा बस स्टेण्ड को रोडवेज़ बताकर यात्रियों से अवैध वसूली करते जबकि ९ साल पहले रोडवेज बंद हो चुका
सड़क किनारे खड़ी होती है बसें, दुर्घटना की आशंका
यहां बस का इंतजार यात्री जमीन पर बैठकर करते हैं और पीने का पानी यहां मिलता नहीं है। यहां से प्रतिदिन लगभग 500 बसों का संचालन होता है, जिनमें लगभग 2 हजार यात्री बैठकर यात्रा करते हैं। बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कुछ राजनैतिक तत्व बस वालों से गुंडा टेक्स भी वसूलते
पुलिसप्रशासन की अनदेखी और बस संचालकों की मनमानी के कारण स्टैंड पर आने वाली बसें स्टैण्ड पर जाने की जगह सड़क किनारे ही खड़ा कर देते है।
बसों के सड़क किनारे खड़े होने के कारण ट्रैफिक तो जाम होता ही है साथ ही यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है। सड़क किनारे खड़े होने वाली बसों को रोकने के लिए न तो पुलिस प्रशासन कार्रवाई करता है और न ही नगर पालिका द्वारा व्यवस्था की जा रही है।
सूनी रहती है पुलिस चौकी
बस स्टैंड पर बनी पुलिस चौकी की स्थिति भी काफी दयनीय हो गई है। चौकी में न तो गेट और खिड़कियां हैं और न ही कोई पुलिसकर्मी वहां पर बैठता है। बसों के कंडक्टरों द्वारा यात्रियों के साथ किराये में की जाने वाली मनमानी के कारण कंडक्टर और यात्रियों में आए दिन झगड़े होते रहते हैं। इसके साथ ही बस स्टैंड पर असामाजिक तत्वों और जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके बाबजूद भी पुलिसकर्मी चौकी में नहीं बैठते हैं।
महिलाओ को शर्मनाक स्थिति से गुजरना पड़ता
पुलिसप्रशासन की अनदेखी -प्रतीक्षालय पर ट्रेवल्स संचालकों ने किया कब्जा
बस स्टैंड पर के यात्री प्रतीक्षालय ट्रेवल्स संचालकों का कब्जा होने के कारण बस संचालक बसों को रोड पर ही खड़ा कर सवारियां बैठाते हैं। इसके चलते बस स्टैंड के अंदर एक भी बस नहीं जाती है। दूसरी ओर बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय और पुलिस चौकी के बाहर बसों को खड़ा करने के लिए बने मैदान में शहर के ट्रेवल्स संचालकों ने कब्जा कर लिया है। ट्रेवल्स संचालक अपनी टैक्सी ‘चार पहिया वाहनों’ को बस स्टैंड के अंदर खड़ा करते हैं और ग्राहकों का इंतजार करते हैं। इसके साथ ही इन टैक्सी के ड्राइवर दिनभर फड़ लगाकर जुआ खेलते रहते हैं। इस ओर पुलिस का भी कोई ध्यान नहीं है।
गौरतलब है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते बस स्टैंड का न तो सौंदर्यीकरण हो सका है और न ही मूलभूत सुविधाओं में इजाफा हो सका है। बस स्टैंड को बने हुए कई साल हो गए हैं। स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को आसपास की दुकानों तथा पेड़ के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय जनता कई बार प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी ने यात्रियों की परेशानी पर ध्यान नहीं दिया। मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को झेलना पड़ रही है।
प्रतीक्षालय की हालत खराब है
बस स्टैंड पर बने प्रतीक्षालय की खराब हालत और बैठने के लिए बेंच नहीं होने के कारण आने-जाने वाले यात्रियों को जमीन पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टैंड पर बैठने के लिए जगह नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ज्यादा परेशानी बढ़ जाती है, क्योंकि चारों ओर पानी भर जाने के कारण यात्रियों का खड़ा होना भी मुश्किल होता है। बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई नहीं किए जाने के कारण दुकानों के पीछे गंदगी पसरी हुई है। गंदगी से उड़ती दुर्गंध के कारण यात्रियों का बैठना भी मुश्किल हो रहा है।
सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है
नगर पालिका की मनमानी के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए न तो पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है और न ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है या फिर पानी खरीदकर पीना पड़ता है। इसके साथ ही बस स्टैण्ड पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं किए जाने के कारण यात्रियों को लघुशंका के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बस स्टैण्ड पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराएंगे। बैठने के लिए बेंच भी लगवाएंगे।
पीके सिंहमुख्य नगर पालिका अधिकारी, डबरा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal