Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, दो घायल

 
ग्वालियर –
डबराबिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी घाटी में गिट्टी से भरे डंपर के चालक ने सड़क पर जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक युवक की डंपर के पहिये के नीचे आ जाने से मौके पर मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
 
जानकारी के अनुसार, ग्राम भेंगना निवासी सोनू (28) पुत्र नारायण सिंह गौर, कालू पुत्र शिवचरण और बंटी पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भेंगना बाइक पर बैठकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर जा रहे थे। जौरासी घाटी में पहुंचते ही बिलौआ से गिट्टी से भरकर डंपर क्रमांक एमपी 07-एचबी- 4163 ने पीछे बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों युवक उलछकर सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरने से सोनू डंपर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कालू और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने के डंपर अनियंत्रित हो गया और थोड़ी जाकर पलट गया। डंपर के बीच रोड पर पलट जाने के कारण हाइवे पर जाम लग गया। घटना की जानकारी लगते ही बिलौआ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भिजवाया और शव को सुपुर्दगी में लेकर पीएम के लिए भिजवाया।
 
देर रात तक लगा जाम
डंपर के सड़क पर पलट जाने के कारण जौरासी घाटी पर जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों ओर लगभग दस किलोमीटर की दूरी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर जाम में फंसे वाहनों के कारण क्रेन मौके तक नहीं पहुंची। डंपर के सड़क से नहीं हटाने के कारण देर रात तक जाम लगा रहा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...