Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*एग्री जंक्शन दुकानों पर छापा, चार पर हुई कार्रवाई*

– *जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त किया*

बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह के निर्देश पर गुरुवार को उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी हुई। इस दौरान किसानों ने मौखिक और लिखित रूप से विक्रेताओं की कई शिकायतें दर्ज कराई। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और उर्वरक विक्रेताओं पर ठोस कार्रवाई भी होगी।

छापेमारी के दौरान एग्रीजंक्शन शॉप रतसड पर अधिक दर पर उर्वरक विक्री की शिकायत मिली, जबकि सिकन्दरपुर में एग्रिजंक्शन शॉप पर किसानों की शिकायत थी कि विक्रेता द्वारा कोई रसीद नहीं दी जा रही है। चौहान खाद भंडार कुरेजी व वर्मा खाद भण्डार गड़वार पर भी किसानों को निर्धारित दर से अधिक दर पर यूरिया का वितरण करने की शिकायत सामने आई। । जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने बताया कि इन शिकायतों को देखते हुए फिलहाल संबंधित विक्रेताओं का उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

*साधन सहकारी समिति बंद कर फरार हुआ सचिव*

साधन सहकारी समिति ताखा के सचिव केबीसी का स्थानीय किसानों ने की। बताया कि सचिव द्वारा अधिक मूल्य लेकर उर्वरक वितरण किया जा रहा है। टीम जब वहां पहुँची तब तक सचिव अंजनी पांडेय समिति बन्द कर के गायब हो गए। कृषि अधिकारी ने इसकी जानकारी सहायक निबन्धक व सहायक आयुक्त साधन सहकारी समिति को देते हुए कार्रवाई करने को कहा है।
जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने बताया है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। अगर कहीं भी अधिक मूल्य लेकर यूरिया की बिक्री की जाती है तो सीधे जिला कृषि अधिकारी को इसकी शिकायत करें। शिकायत सही मिले तो संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...