Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हाइवे काम की तलाश में निकले दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

ग्वालियर-
 
काम की तलाश में शिवपुरी के लिए निकले दो दोस्तों की बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। बाइक के साथ दोनों दोस्त ट्रक के नीचे आकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक रोका। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की सांसें अस्पताल के बीच रास्ते में उखड़ीं। घटना दोपहर 12 बजे मोहना हाइवे पर एंटोनी स्कूल के सामने की है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
 
 
 
मुरैना के सबलगढ़ पंचमुखी देवपुर निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण पुत्र रामस्वरूप कुशवाह मजदूर है। वह उपनगर ग्वालियर के कोटेश्वर मंदिर के पास चंदन नगर में किराए से रहता है। चंदन नगर में ही उसका दोस्त 26 वर्षीय सतीश पुत्र माधवराम शाक्य भी अपने परिवार के साथ रहता है। लक्ष्मी नारायण और सतीश दोनों ही मजदूरी करते हैं। पर काफी समय से दोनों को अच्छी मजदूरी की तलाश थी। वह इसी सिलसिले में एक दोस्त की बाइक मांगकर शिवपुरी के लिए निकले थे। सुबह 9.30 बजे वह घर से निकले। बाइक लक्ष्मीनारायण चला रहा था। अभी वह आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहना में एंटोनी स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक के चालक का गति से नियंत्रण हटा और बाइक सवारों को रौंद दिया। कुछ दूरी तक बाइक सवार ट्रक के साथ घसीटते चले गए। जब राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो लक्ष्मीनारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि सतीश की सांसें चल रही थीं। उसे जेएएच के लिए पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
 
दोनों दोस्त घर से साथ कमाने निकले, साथ ही छोड़ दी दुनिया
 
 
 
सतीश और लक्ष्मीनारायण हम उम्र होने के साथ अच्छे दोस्त थे। कुछ साल पहले दोनों साथ घर से कमाने निकले थे। पर यह कोई नहीं जानता था कि दोनों इस तरह एक साथ दुनिया छोड़ जाएंगे। उनकी मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिजन जेएएच पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
 
पत्नी से जल्दी आने की कहकर निकला था सतीश
 
लक्ष्मीनारायण की अभी तक शादी नहीं हुई, जबकि सतीश की शादी को 8 साल हो गए हैं। उसके दो बेटियां चाइना (7), गौरी (5) व एक बेटा सुमित (3) है। घर से जब वह निकल रहा था तो पत्नी से जल्दी आने की कही थी। पर दोपहर में जब उसका साढू घर पहुंचा और वह नहीं मिला तो उसके मोबाइल पर कॉल किया। कॉल पुलिसकर्मी ने उठाया। उसने बताया कि जिसका मोबाइल है उसका एक्सीडेंट हो गया है। जेएएच आ जाओ। जब परिजन वहां पहुंचे तो उसका शव स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ था।
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...