Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सूबेदार बोला- आप एक बार के हैं, मैं चार बार के विधायक का आदमी हूं, करो बात,लाइन अटैच

ग्वालियर-
आप तो पहली बार के विधायक हो, मैं तो चार बार के विधायक का आदमी हूं। यह कहते हुए ट्रैफिक सूबेदार ने अपना मोबाइल फोन विधायक प्रवीण पाठक की आर बढ़ाकर कहा- लो कर लो गोविंद सिंह से बात। वाकया रात स्टेशन बजरिया क्षेत्र का है। उसके इस व्यवहार से गुस्साए विधायक ने एसपी को मामले से अवगत कराया।
 
एसपी नवनीत भसीन ने ट्रैफिक सूबेदार राघवेंद्र जादौन को लाइन अटैच कर दिया। इससे पहले विधायक पाठक के पास कार सवार इंजीनियरिंग छात्र आशीष उपाध्याय का फोन पहुंचा था। उसने शिकायत की थी कि ट्रैफिक सूबेदार उनके साथ अभद्रता कर रहा है। इस पर विधायक ने मोबाइल फोन पर सूबेदार को समझाना चाहा लेकिन उसे समझ नहीं आया। इस पर विधायक ने कहा- मैं वहीं आता हूं कुछ देर बाद वे मौके पर जा पहुंचे। उस दौरान भी ट्रैफिक सूबेदार के तेवर नहीं बदले। विधायक ने तल्ख लहजे में कहा- आप ने छात्र से बदतमीजी की और अब भी कर रहे हैं। इसमें किसी से बात करने वाली क्या बात है। और मैं बात क्यों कर लूं। इसके बाद उन्होंने एसपी को पूरा वाकया बताया। जिस पर सूबेदार को लाइन अटैच कर दिया गया।
 
सिपाही ने कार में डंडा मारा, सूबेदार ने धमकाया
सूबेदार ने अभद्रता की सूबेदार को लाइन भेजा
आईटीएम विश्वविद्यालय में बी-टेक के छात्र आशीष उपाध्याय अपनी कार से रात लगभग 8.15 बजे स्टेशन बजरिया से पड़ाव की ओर जा रहे थे। एनसीसी कॉलेज के पास ट्रैफिक जाम में उनकी कार फंस गई। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार को रोक लिया। इस पर आशीष ने कारण पूछा तो सूबेदार राघवेंद्र जादौन ने बदतमीजी की। जब दूसरे वाहन निकलने लगे, तो अशीष भी कार को लेकर आगे बढ़ा। रोटरी के पास कार एक बार फिर जाम में फंस गई। ट्रैफिक के सिपाही ने उनकी कार में डंडा मार दिया। इस पर आशीष ने कार से उतर कर इसका कारण पूछा तो सूबेदार ने बदतमीजी करते हुए कहा- तुझे बहुत जल्दी है। तू हवा में उड़ रहा है और छात्र का गिरेबान पकड़ लिया। इस पर छात्र ने विधायक प्रवीण पाठक से मोबाइल फोन पर शिकायत की। मामले में छात्र ने लिखित शिकायत डीएसपी राजनारायण त्रिपाठी को दी है। घटना के संबंध में एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि सूबेदार को लाइन अटैच कर दिया गया है।
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...