Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेल में चढ़ रहे यात्री का मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाश जीआरपी ने पकड़े

ग्वालियर| तेलंगाना एक्सप्रेस में चढ़ रहे एक यात्री का मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ लिया। घटना बीती रात 12.30 बजे की है। जीआरपी ने आरोपियों से मोबाइल बरामद कर लिया है।
जीआरपी के टीआई अजीत सिंह चौहान के मुताबिक, हैदराबाद जाने के लिए यात्री विश्वप्रताप सिंह तोमर निवासी ग्राम रूअर थाना अंबाह जिला मुरैना प्लेटफार्म नंबर एक से तेलांगना एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे। इसी बीच एक बदमाश ने यात्री को पकड़ लिया जबकि दूसरे ने 22 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश भागने लगे। इस दौरान यात्री ने चिल्लाना शुरू कर दिया। प्लेटफार्म पर ड्यूटी दे रहे हवलदार रामरूप राजौरिया व सिपाही अंकित कुमार ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश ने अपना नाम राजू तोमर निवासी नंदपुरा थाना पोरसा जिला मुरैना एवं दूसरे ने अपना नाम आमिन उर्फ आमिर पिता कुरैशी निवासी नई सीमापुरी शहीद नगर थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद, उप्र का बताया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...