ग्वालियर-
अगर आपके मोहल्ले में आसपास कहीं मादक पदार्थ बिक रहा है, जुआ अथवा सट्टा चल रहा है तो उसकी गुप्त और सही सूचना देने पर न केवल ऐसे अवैध कारोबारी पर कार्रवाई होगी बल्कि सूचना देने वाले को गुप्त रूप से ईनाम देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा। दतियाएसपी मयंक अवस्थी ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर वाट्सएप अथवा कॉल करके भी सूचना दी जा सकती है। मोबाइल नंबर का संचालन खुद एसपी अवस्थी द्वारा किया जाएगा और उन्हीं के द्वारा टीम को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। कार्रवाई के लिए दर्जन भर पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई गई है।
बता दें कि दतियाशहर में कई जगह गांजा, शराब समेत तमाम तरह के नशीले पदार्थों की बिक्री होती है। लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक सूचना न पहुंच पाने के कारण ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है। यही हाल जुआ और सट्टा का भी है। जुआ और सट्टा जिले में कई जगह चल रहा है लेकिन कार्रवाई कम ही हो पाती है। चूंकि अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। इसी को देखते हुए जिला स्तर परदतिया एसपी अवस्थी ने हेल्पलाइन नंबर 07587613753 जारी किया है। इस नंबर पर वाट्सएप भी चालू है और कॉलिंग भी चालू है।
इसलिए कोई भी व्यक्ति जिसे मादक पदार्थ अथवा जुआ, सट्टा का ठिकाना मालूम है, वह इस नंबर पर जानकारी दे सकता है। यह नंबर खुद एसपी अवस्थी के पास हैं और वही कार्रवाई कराएंगे। यही नहीं जब कार्रवाई हो जाएगी तो सूचना देने वाले को बताया भी जाएगा कि आपकी सूचना पर कार्रवाई हो गई है।
हर सप्ताह बदलेगी टीम
एसपी अवस्थी ने मादक पदाथ, जुआ व सट्टा पर कार्रवाई के लिए दर्जन भर पुलिस कर्मचारियों की टीम का गठन किया है। हालांकि टीम में कौन-कौन शामिल है, यह साफ नहीं हुआ है। टीम गोपनीय रहेगी। इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह टीम में अधिकारी, कर्मचारी बदले जाएंगे ताकि कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से हो।
गोपनीय रहेगा नाम
मादक पदाथ, जुआ व सट्टा की गोपनीय सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। जब कार्रवाई हो जाएगी और उसकी सूचना सही होगी तो एसपी अवस्थी उसे खुद फोन करके बुलाएंगे और गोपनीय तरीके से पांच सौ रुपए का ईनाम देंगे। ईनाम देने के बाद भी उसका नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
तत्काल होगी कार्रवाई
हेल्पलाइन पर शिकायत आते ही हम तत्काल कार्रवाई करेंगे। मयंक अवस्थी, एसपी दतिया
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal