ग्वालियर-
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जन संचार विभाग के एचओडी प्रो. संजय द्विवेदी से रजिस्ट्रार का दायित्व वापस ले लिया है। कुलपति पी. नरहरि के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, डिप्टी रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल को कार्यवाहक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
उधर,तकनीकी शिक्षा विभाग के पाॅलिटेक्निक कॉलेज ग्वालियर के लेक्चर दीपक शर्मा की प्रतिनियुक्त खत्म कर दी है। इन्हें आरएसएस के करीबी होने के कारण डायरेक्टर एसाेसिएट स्टडी सेंटर की जिम्मेदारी सौंप रखी है। शर्मा यहां 2010 से प्रतिनियुक्ति पर थे। उधर, विश्वविद्यालय की महापरिषद के पुनर्गठन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें लगभग 29 सदस्य होते हैं। अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal