ग्वालियर| रोमन कैथोलिक वर्ग के ग्वालियर धर्मप्रांत के बिशप डॉ. थॉमस थेन्नाट की मौत को एक महिला द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती देकर कहा गया कि यह मौत संदेहास्पद है। अलीजाबाग निवासी डोली टेरेसा ने याचिका में कहा कि यह असामान्य परिस्थितियों में हुई मौत है और इसका रहस्य छिपाने के लिए उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। याचिका निराकृत करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस शील नागू ने आदेश दिए कि याची इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराए या फिर जेएमएफसी कोर्ट में परिवाद पेश करे। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को रात में शिवपुरी-पोहरी हाईवे पर एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal