Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बालिका को देखकर सीटी और गाड़ी का हॉर्न बजाता था युवक, तीन साल की मिली सजा

ग्वालियर -दतिया मेंलगभग चार साल पहले एक बालिका के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) दतिया न्यायाधीश हितेंद्र द्विवेदी की न्यायालय ने आरोपी को तीन साल के कठोर कारावास और दो हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। फैसला शुक्रवार को सुनाया गया।
 
 
मामले में पैरवीकर्ता डीपीओ पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि राजू यादव पीड़ित बालिका को देखकर आए दिन सीटी बजाता था और घूरता था तथा उसके घर के सामने से तेज हॉर्न बजाकर गाड़ी से निकलता था। 16 अप्रैल 2016 को सुबह करीब साढ़े 10 बजे मंदिर जाते वक्त आरोपी ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। घटना के संबंध में पीड़ित बालिका की रिपोर्ट पर आरोपी राजू यादव के खिलाफ पंडोखर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी राजू के विरुद्ध पॉक्सो न्यायालय दतिया में 30 अगस्त 16 को चालान पेश किया गया।
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...