ग्वालियर-सहारा इंडिया का डबरा के ग्वालियर-झांसी रोड पर स्थित आफिस बंद हो गया है। इसे अब कंपनी की मुरार शाखा से अटैच कर दिया गया है। इस वजह से डबरा के निवेशक और एजेंट करीब 25 दिन से परेशान हो रहे हैं। अब उन्हें पता चला है कि ऑफिस को बंदकर मुरार शाखा से अटैच किया गया है।
बताया गया है कि सहारा इंडिया कंपनी को डबरा के निवेशकों का करीब 10 करोड़ रुपए का पैमेंट देना है। इसी वजह से शुक्रवार को डबरा से करीब 30-40 लोग ग्वालियर के रीजनल आफिस पहुंचे। वहां उन्हें आफिस बंद किए जाने की जानकारी मिली।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal