ग्वालियर -शिवपुरी जिले की करैरा थाना क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल की दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल कक्ष के अंदर दो मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने पर करैरा थाना पुलिस ने आईटीबीपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। दोनों बच्चियों के साथ हुई घटना में पुलिस ने एक बच्ची की मां की रिपोर्ट पर जवान शक्तिसिंह पर धारा 376, 506 एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 जनवरी की शाम करीब 5 बजे बेटी ने घर आकर बताया कि मम्मी स्कूल में एक सर आईटीबीपी से पढ़ाने आए। हमारे रवि सर ने हम लोगों को उनसे पढ़ने के लिए कहा। जिसके बाद आईटीबीपी से आए सर ने मुझे अलग कमरे में ले जाकर मेरे साथ गंदा काम किया। महिला का कहना है कि बेटी और भतीजी के साथ उक्त जवान शक्तिसिंह ने गलत काम किया है।
पुलिस ने आरोपी शक्ति सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करैरा टीआई राकेश शर्मा का कहना है कि बच्चियों के साथ माता-पिता ने शुक्रवार को थाने आकर शिकायत की है। बच्चियों व मां की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना में पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal