Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर शहर में पहली बार होगा सिंधी फिल्म फेस्टिवल

ग्वालियर शहर में पहली बार होगा सिंधी फिल्म फेस्टिवल

 

ग्वालियर- शहर में पहली बार सिंधी फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए सिंधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह जिम्मेदारी ली है सिंधु सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी ने। संस्था की ओर से इस फिल्म फेस्टिवल को शुरू करने का उद्देश्य है कि ऐसी कई फिल्में हैं, जो सिंधी कल्चर पर आधारित हैं, साथ ही उनमें स्टार कास्ट व डायरेक्टर भी सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन इन फिल्मों को प्रचार-प्रसार नहीं मिला है।

ऐसे में सिंधी फिल्मों का प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए संस्था की ओर से इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए डेट भी निर्धारित कर ली गई है। जिसके तहत यह फिल्म फेस्टिवल 20 जनवरी को चेंबर ऑफ कॉमर्स के राजमाता विजयाराजे सिंधिया सभागार में होगा। सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश लाड़कानी ने बताया कि इस फेस्टिवल की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। साथ ही सभी मेंबर्स को जिम्मेदारियां भी बांट दी गई हैं।
20 जनवरी को चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में होगा यह फेस्टिवल

2 फिल्मों का किया जाएगा प्रदर्शन: इस फिल्म फेस्टिवल में दो फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसमें दोपहर 3.30 बजे से फिल्म कर्ज एवं शाम 6.30 बजे से फिल्म वरदान का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कर्ज फिल्म रातोंरात धनवान बनने की लालसा रखने वालों द्वारा अपनाए जाने वाले अनैतिक तरीकों के दुष्परिणामों पर आधारित है। वहीं वरदान फिल्म का विषय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। दोनों ही फिल्मों के बीच में 6 बजे टी-ब्रेक होगा। इन फिल्मों के डायरेक्टर अहमदाबाद के नरेश उधानी हैं। इस फेस्टिवल में शहर के लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...