कलेक्टर भरत यादव नेअस्पताल मुरार में गंदगी देख कलेक्टर ने सिविल सर्जन से कहा- आप यहां आते तो यह हाल न होता
ग्वालियर –
जिला अस्पताल मुरार में कलेक्टर भरत यादव ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में जगह-जगह गंदगी देखकर उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. वीके गुप्ता से कहा- जहां देखो गंदगी है। कहीं भी डस्टबिन नहीं है। शौचालयों में कहीं टोंटी टूटी है तो कहीं नल ही नहीं हैं। गेट भी टूटे हुए हैं। डॉ. गुप्ता क्या आप यहां नहीं आते हो। डॉ. गुप्ता बोले- सर में आता हूं। सुनकर कलेक्टर बोले- यदि आते होते तो आपको अव्यवस्था दिखाईं देतीं। इस तरह से काम नहीं चलेगा। 15 दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, अन्यथा तुम्हारी जिम्मेदारी होगी।
कलेक्टर श्री यादव दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और सीधे आरएमओ कार्यालय में जा धमके, जहां उन्हें पता चला कि आरएमओ छुट्टी पर हैं। कलेक्टर यहां से बाबू श्याम शर्मा को अपने साथ लेकर सीधे ओपीडी में पहुंचे। जहां डॉक्टरों के कमरों में गंदगी थी। कुछ डॉक्टरों के कमरे खाली पड़े हुए थे। मरीजों ने कहा कि डॉक्टर समय पर नहीं आते। इसी बीच सिविल सर्जन डॉ. वीके गुप्ता भी वहां पहुंच गए। कलेक्टर ने बोर्ड लगाकर डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट मरीजों के सामने रखें।
बंद पड़ी थी बायोमैट्रिक, 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
कलेक्टर ने अस्पताल में बंद पड़ी बायोमैट्रिक मशीन को देखकर हाजिरी रजिस्टर दिखाने के लिए कहा तो उन्हें पता चला कि 11 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। कलेक्टर ने कहा, सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ समय पर अस्पताल आए, जिससे मरीजों को असुविधा न हो। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल की ई-अटेंडेंस व्यवस्था पुन: बहाल कराएं। आगे से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन ई-अटेंडेंस के आधार पर ही निकालें। उन्होंने अनुपस्थित स्टाफ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर को अपने दफ्तर में भी मिली गंदगी
कलेक्टर ने शाम अपने ही दफ्तर का निरीक्षण किया। उन्हें न तो साफ-सफाई ठीक मिली न रिकॉर्ड व्यवस्थित। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा, कलेक्टोरेट में रोज सैकड़ों लोग आते हैं। इनकी सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र जरूरी है। ऐसे ही लोकसेवा केंद्र में अभी आवेदक के बैठने की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इन दोनों ही सुविधाओं को प्रारंभ करना होगा। कलेक्टर ने कहा, जनसुनवाई के वक्त लोगों के बैठने की व्यवस्था करें। उन्हें कतार में तभी लगना होगा जब उनका नंबर आएगा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal