Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

परिवार में बर्तन खटकतो हैं तो आवाज आती ही है, सबकुछ ठीक हो जाएगाश्-कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट

ग्वालियर
मप्र सरकार के 2 कैबिनेट मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और तुलसी सिलावट ग्वालियर में अल्प प्रवास पर आए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। श्री सिंह सुबह लोगों से मिलने के बाद लहार के लिए रवाना हो गए। वहीं श्री सिलावट ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले श्री सिलावट कटोराताल स्थित सिंधिया छत्री पहुंचे और वहां दिवंगत माधवराव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में श्री सिलावट ने कहा, कांग्रेस ने जनता के हर हित को ध्यान में रखकर वचन पत्र तैयार किया है और सरकार में आने के बाद हर वचन को पूरा किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि मंत्रालय-विभाग को लेकर कोई विवाद नहीं है। परिवार में बर्तन खटकतो हैं तो आवाज आती ही है, सबकुछ ठीक हो जाएगा। आलाकमान दिल्ली में इसका निपटारा करेंगे। इस मौके पर विधायक मुन्नालाल गोयल, मक्खनलाल ओझा, अशोक शर्मा, चंद्रमोहन नागोरी को सम्मानित किया गया।
अफसर नहीं चलाएंगे, ये जनता की है सरकार: डॉ. गोविंद सिंह
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में लाने वाले किसान, नौजवान, महिला सभी वर्गों के लिए सरकार काम कर रही है। जितने वादे वचन पत्र में दिए गए हैं, उन्हें तय समय में पूरा किया जाएगा। यह सरकार जनता की सरकार है, इसे अधिकारी-कर्मचारी नहीं चलाएंगे। बल्कि यह सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम करेगी। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...