Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
आपके एक कॉल पर निशुल्क,कैंसर की जांच के लिए लैब आपके दरवाजे पर आएगी-रोटरी क्लब का सहयोग – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आपके एक कॉल पर निशुल्क,कैंसर की जांच के लिए लैब आपके दरवाजे पर आएगी-रोटरी क्लब का सहयोग

ग्वालियर-
आपके एक कॉल पर कैंसर की जांच के लिए लैब आपके दरवाजे पर आएगी। रोटरी क्लब ने चलित कैंसर परीक्षण ईकाई तैयार की है। इसमें एक वाहन में करीब 45 लाख की अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इसका उपयोग दूर दराज के गांवों में होना है, जहां पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। फिलहाल इस वाहन को शहर में प्रयोग के तौर पर संचालित किया जा रहा है। अब तक करीब 200 मरीजों की जांचें की जा चुकी है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है।
गांवों में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। लोगों को जांच कराने शहर में आना पड़ता है। निजी लैबों में इसकी एवज में डेढ़ से दो हजार रूपए तक वसूले जाते हैं। रोटरी क्लब ने गांव में निवास करने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोटरी चलित कैंसर परीक्षण ईकाई तैयार की है। इसमें एक छोटी एम्बुलेंस जैसे वाहन में 45 लाख की लागत से बेस्ट कैंसर की जांच के लिए मेमोग्राफी और ओरल कैंसर की जांच के लिए एंडोस्कोपी की मशीन लगाई गई है। 13 अक्टूबर 2018 को इस वाहन का शुभारंभ हुआ था। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने यहां यदि शिविर आयोजित करता है तो वह संस्था के सदस्यों से संपर्क कर इस वाहन को मंगवा सकता है। इसमें पांच प्रकार की जांचे होती हैं, जिसमें स्तन कैंसर के लिए मेमोग्राफी, मुख कैंसर के लिए बायोप्सी, बच्चेदानी के मुख के कैंसर के लिए दूरबीन पद्धति, पेस स्मेयर एवं पीएसए जांच शामिल हैं। दो दिन पहले जयारोग्य अस्पताल में इस वाहन के माध्यम से करीब 45 लोगों का परीक्षण किया गया।
क्या है फायदाः
समयः इस चलित ईकाई के माध्यम से मरीज की तुरंत जांच होकर कुछ ही देर में रिपोर्ट मिल जाती है। मरीज को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है।
खर्चाः निजी लैब में जांच कराने पर इन जांचों पर 1500 से 2000 तक खर्च आता है। जबकि इस चलित वाहन में पूरी तरह जांच निशुल्क होती है।
डॉक्टरः रोटरी का सहयोग कैंसर केयर सपोर्ट आर्गनाइजेशन कर रही है। संस्था के दो डॉक्टर केके अग्रवाल और डॉ एसबी सक्सेना मरीजों की जांच करते हैं।
कैसे मिलती है मददः
शिविरः यदि आप अपने इलाके में कोई शिविर लगाते हैं तो संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर चलित ईकाई की सेवा हासिल कर सकते हैं।
संस्थाः कोई सामाजिक या चिकित्सीय संस्था भी इस चलित ईकाई को अपने यहां मंगवा सकती है। इसमें शर्त यह होगी कि मरीजों से जांच का वह कोई भी शुल्क नहीं ले सकती है।
इन नंबरों पर करें संपर्कः
चलित ईकाई की सेवा हासिल करने के लिए आप मोबाइल नंबर 9522570110, 9200091555 एवं 9977265544 पर संपर्क कर सकते हैं।
वर्जनः
चलित कैंसर परीक्षण ईकाई को प्रयोग के तौर पर फिलहाल शहर में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूर दराज के गांवों में आधुनिक पद्धति से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यदि ट्रायल सफल रहता है तो इस वाहन को गांव में सेवा के लिए रवाना कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को जांच के लिए शहर तक नहीं आना होगा।
प्रदीप पाराशर, कमिश्नर गवर्नर रोटरी क्लब
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...