Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुरार की सड़कों पर इन दिनों सिरफिरे हमलावरों की दहशत,सड़कों से गायब मुरार पुलिस

ग्वालियर-
रात को लोगों की सुरक्षा का दावा करने वाली मुरार थाना पुलिस सोती ही रहीबदमाश खुलेआम सड़कों से वाहनों को फोड़कर गायब हो गए,
मुरार की सड़कों पर इन दिनों सिरफिरे हमलावरों की दहशत है। आधी रात को यह सिरफिरे सड़कों पर घूमते हैं और घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ कर स्टीरियो, एसी व अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं।  रात मुरार के कालीमाई संतर में ऐसे ही सिरफिरे युवकों घरों के बाहर खड़े 6 वाहनों के कांच फोड़े, कार से जो सामान मिला अपने साथ ले गए। घटना का पता  सुबह लगा। घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी मुरार थाना पहुंचे और हंगामा किया। बदमाश खुलेआम सड़कों से वाहनों को फोड़कर गायब हो गए, जबकि रात को लोगों की सुरक्षा का दावा करने वाली मुरार थाना पुलिस सोती ही रही।
उपनगर मुरार के माल रोड स्थित कालीमाई संतर निवासी आलोक गांगिल व्यवसायी हैं। उनकी मुरार थाना के सामने इलेक्ट्रीकल सामान की शॉप है। अभी कुछ दिन पहले बदमाश उनकी दुकान के शटर उचकाकर सामान चोरी कर ले गए थे। तभी से वह काफी सतर्क रहते हैं।  रात उ न्होंने अपनी सेन्ट्रो कार क्रमांक एमपी07 सीए-0983 को घर के सामने गली में पार्क किया था। यही वह रोज गाड़ी रखते हैं।  सुबह उनकी मोहल्ले में हो रहे शोर से नींद खुली। परिजन ने बताया कि अपनी कार को कोई बुरी तरह तोड़फोड़ कर गए हैं। जिस पर वह बाहर निकले तो उनकी कार का कांच ही फोड़कर सिरफिरे बदमाश अंदर से स्टीरियो भी निकाल ले गए हैं। अभी वह कुछ समझ पाते तभी पता लगा कि उन्हीं के मोहल्ले में आधा दर्जन कारों में तोड़फोड़ की गई है।
इनके वाहनों में हुई तोड़फोड़
– आलोक गांगिल निवासी कालीमाई संतर गली नंबर-1
– बालेन्दु सोनी निवासी कालीमाई संतर
-छवि जैन निवासी गली नंबर एक कालीमाई संतर
-व्यापारी प्रताप जैन काली माई संतर
– आशीष जैन गली नंबर-2 माल रोड
– विवेक अग्रवाल माल रोउ कालीमाई संतर
व्यापारियों ने घेरा थाना, पुलिस ने नहीं की एफआईआर
घटना के बाद आलोक गांगिल के नेतृत्व में सभी व्यापारी मुरार थाना पहुंचे अपनी बात रखी, लेकिन पुलिस ने सीधे एफआईआ दर्ज करने के बदले मामले में आवेदन लेकर जांच करना शुरू कर दिया। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बदमाश लगातार उन्हें टारगेट कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना से दहशत और पुलिस के रवैया से व्यापारियों में आक्रोश है।
नशेड़ियों पर आशंका
व्यापारियों ने आशंका जताई है कि माल रोड, कालीमाई संतर के आसपास इलाके में नशेड़ियों का जमाबाड़ा रहता है। जो नशे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जब पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें कोई भी संदेही नहीं दिखा है। जिससे साफ था कि सिरफिरों को क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जानकारी थी।
कई बार हो चुके हैं ऐसे हमले
-इससे पहले माधवगंज के लक्कड़खाना में इसी तरह तीन दिन तक सिरफिरे बदमाशों ने एक दर्जन वाहनों के कांच फोड़े थे।
– पड़ाव के लक्ष्मीबाई कॉलोनी में भी इसी तरह आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ हुई थी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...