कुलदीप सिंह (सन्नी)
HS-NEWS//सिंगरौली//मोरवा:-_मादक पदार्थ के रैकेट चलाने वालों की अब खैर नही। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित और पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आदेश पर

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक
श्री रियाज इकबाल द्वारा विशेष तौर पर जुआं सट्टा व मादक पदार्थ के विरूद्घ अभियान चला कर इसके रैकेट को पूरी तरह से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बीते बुधवार शाम भी मोरवा पुलिस ने नशे के सौदागर के विरुद्ध कारवाही करते हुए एक आरोपी को माल सहित गिरफ्तार किया है।_
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम मोरवा थाना में पदस्त एएसआई सतीश दीक्षित को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अनपरा मार्ग से गांजे की खेप लेकर क्षेत्र में बेचने आ रहा है। उन्होंने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रियाज इक़बाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिंदे एवं अनुविभागीय अधिकारी डॉक्टर कृपाशंकर द्विवेदी के निर्देशन व निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर दूधिचुआ रोड प्रेमकांता गैस गोदाम के समीप आरोपी सोनू साहू पिता मुन्नीलाल साहू 22 वर्ष निवासी जद्दूदाड़ थाना मोरवा को सफेद रंग के झोले में 1 किलो 500 ग्राम गांजे कीमत 150000 रूपया के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 669 /18 धारा 8, 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक सतीश दीक्षित, पीएसआई मुकेश झारिया PSI विनय शुक्ला, प्रधान आरक्षक अशोक सिंह, राजवर्धन ,आरक्षक राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
_*फिर जुड़े मिले पड़ोसी राज्य से तार*_
_गांजे की खेप पकड़ाने पर एक बार फिर यह पुष्टि हो गई है की यह उत्तर प्रदेश से सीमा पार कर जिले में लाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो पड़ोसी राज्य में आसानी से मिल जाने और क्षेत्र में घुसने के कई सुगम रास्तों के कारण मादक पदार्थ गांजे की बिक्री पर पूर्णता लगाम नहीं लगाई जा सकी है।_
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal