ग्वालियर-मुरैनानवागत कलेक्टर प्रियंका दास ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुएकहा , मेरे हाथ में जादू की छड़ी नहीं है, जो समस्याएं तुरंत हल हो जाएंगी। समस्याओं को हल करने के लिए सभी लोग मिलकर मेहनत करेंगे और उन्हें हल करेंगे और मुरैना को बदलने का प्रयास करेंगे। यह बात नवागत कलेक्टर प्रियंका दास ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पहले तो सभी सरकारी योजनाओं व नीतियों का पालन कराना है, जिससे आम लोगों को फायदा मिल सके। साथ ही आगामी समय में लोकसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराना है। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच की प्रियंका दास ने मुरैना जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपर कलेक्टर एसके मिश्रा से कलेक्टर का प्रभार प्राप्त किया।
मुरैना में पदस्थापना से पहले श्रीमती दास होशंगाबाद कलेक्टर के रूप में पदस्थ थीं। पद संभालने के बाद कलेक्टर दास ने कहा कि अभी मेरे पास कुछ कहने या बताने के लिए नहीं है। इसलिए आप लोग फीडबैक दें। उसके आधार पर मैं काम करने की रणनीति बनाऊंगी, जिससे आगामी समय में काम दिख सकें। उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों से शहर व जिले की समस्याओं पर चर्चा की। सभी समस्याओं को नोट भी कराया।
कलेक्टर कोर्ट का दिन बदलेगा
कलेक्टर ने कहा कि अभी कलेक्टर कोर्ट गुरुवार को लगता है, लेकिन गुरुवार को वे फील्ड विजिट करना पसंद करती हैं। इसलिए न्यायालय का दिन सोमवार या मंगलवार को किया जाएगा, जिससे न्यायालय का काम भी सुचारू रूप से चल सके।
मौके पर समस्या का निराकरण करने में विश्वास
कलेक्टर ने कहा कि वे फील्ड विजिट में अधिक विश्वास रखती हैं और किसी भी समस्या में मौके पर पहुंचकर उसके निराकरण को लेकर निर्णय लेती हैं। इससे पहले वे टीकमगढ़ व होशंगाबाद में भी इसी तरह से काम करती थी।
नगरीय निकाय के कामों का अनुभव है
नवागत कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि उन्हें नगरीय निकायों में काम किया है और उसका उन्हें अनुभव है। इसलिए वे नगरीय निकायों के कामों में ज्यादा रुचि लेंगी और इन कामों को सही ढंग से कराने का प्रयास भी करेंगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal