ग्वालियर – निजामुद्दीन से दुरंतो एक्सप्रेस के बी ए-2 कोच में बैठकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व डीआरएम अशोक कुमार मिश्र ग्वालियर आए। यहां श्री तोमर ने हरी-झंडी दिखाकर दुरंतो एक्सप्रेस को चेन्नई के लिए रवाना किया।
इससे पहले सुबह कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यहां रुकी। लेकिन रिजर्वेशन साफ्टवेयर में दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज ग्वालियर नहीं दर्शाया गया है, इस कारण पहले दिन दोनों ही ट्रेनों में ग्वालियर के यात्री रिजर्वेशन नहीं करा पाए। गौरतलब है कि पहली बार उक्त ट्रेनों को ग्वालियर में स्टॉपेज मिला है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना था कि कर्नाटक संपर्क क्रांति के ग्वालियर में रुकने से यहां के लोगों को फायदा होगा। साथ ही दुरंताे एक्सप्रेस से चेन्नई का सफर भी ग्वालियरवासी कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान बेंच पर खड़े जीआरपी को सिपाही को भीड़ ने धक्का दे दिया। इससे उसके शरीर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे जा गिरा। इससे सिपाही कौशलेंद्र भदौरिया का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन में सिपाही को अस्पताल ले जाया गया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal