Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बेखौफ बदमाश -घर के बाहर खड़ीं छह गाड़ियों के कांच तोड़े, डेक, चार्जर ही नहीं टायर भी निकाल ले गए

ग्वालियर. मुरार थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर काली माई संतर में मंगलवार-बुधवार रात सिरफिरे चोरों ने जमकर उत्पात किया। घरों के बाहर खड़ीं छह फोर व्हीलर गाड़ियों के न सिर्फ कांच तोड़े बल्कि उनमें लगे डेक व अन्य सामान भी चुरा लिया। चोर चार्जर और कार के टायर तक खोल ले गए। दो दिन पहले भी दो गाड़ियों के कांच फोड़ने की घटना हुई थी।
 
 
इसकी शिकायत पुलिस हेल्पलाइन पर की गई थी, फिर भी मुरार पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को भी चार लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सिर्फ शिकायती आवेदन ले लिया। एफआईआर तक दर्ज नहीं की। लगातार इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है और वे बाहर कार खड़ी करने से डर रहे हैं।
 
 
काली माई संतर में दुकानों के ऊपर व्यवसायियों के घर हैं। इसलिए यह लोग सड़क पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। मंगलवार-गुरुवार की दरमियानी रात यहां आए गिरोह ने यहां खड़ीं स्विफ्ट डिजायर, अल्टो 800 जैसी छह कारों के कांच तोड़े और जो मिला, उसे ले गया। सुबह 7 बजे स्थानीय रहवासी आलोक गांगिल ने अपनी गाड़ी का कांच टूटा देखा।
 
 
बकौल आलोक गाड़ी में से डेक, चार्जर व अन्य एसेसरीज गायब थी। थोड़ी देर में ही पड़ोसी बालेंदु सोनी भी बाहर आ गए। उनकी कार का आगे का कांच टूूटा हुआ था। इसके बाद और गाड़ियों के कांच भी टूटे हुए दिखे तो आशीष जैन, छवि जैन, प्रताप जैन और आनंद अग्रवाल भी वहां पहुंचे, जिनकी गाड़ियों से कांच तोड़कर सामान चोरी किया गया था।
 
 
एक मारुति वैन का टायर भी गायब था।सभी ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने थाने में शिकायत करने की बात कही और लौट गई। बाद में चार लोगों ने मुरार थाने पहुंचकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय रहवासी आलोक गांगिल ने बताया कि थाने के पास होने के बाद भी इलाका असुरक्षित है। मेरी दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है। इसकी एफआईआर मुरार थाने में कराई थी, लेकिन चोर नहीं पकड़े गए। लगातार ऐसी घटनाओं के बाद भी पुलिस गश्त नहीं करती।
 
 
नशेडिय़ों पर शक: घटनास्थल के पास एक मैदान में शाम होते ही नशेडिय़ों का जमावड़ा होता है। स्थानीय लोग इन्हें लेकर कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
 
 
घर के बाहर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ कर चोरी की घटना गंभीर है। एफआईआर क्यों नहीं हुई, पता लगाता हूं। लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई होगी। -नवनीत भसीन, एसपी
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...