ग्वालियर-घोषित चुनाव परिणामों ने सभी को चौंकाया। जिले की छह में से 4 सीट पर काबिज भाजपा इस बार कुल 5 सीटें हार गई। कांग्रेस ने भितरवार, डबरा सहित पूर्व और दक्षिण सीट पर बढ़त बनाकर सालों बाद जिले में जीत दर्ज की। शिवराज कैबिनेट के मंत्री जयभान सिंह पवैया और नारायण सिंह कुशवाह चुनाव हार गए।
पवैया को उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़े अंतर से शिकस्त दी।
वहीं नारायण सिंह को पहली बार चुनाव लड़े कांग्रेस के युवा उम्मीदवार प्रवीण पाठक ने अंतिम राउंड में पटकनी देकर भाजपा के अभेद्य गढ़ को भेद दिया। यहां से भाजपा की बागी पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता मैदान में होने के कारण भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगी।
हम नहीं तो कोई नहीं
जिले की भितरवार सीट से किस्मत आजमा रहे मुरैना सांसद अनूप मिश्रा यहां से दूसरी बार हार गए। उन्हें हराकर कांग्रेस के लाखन सिंह यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उनके पीए के कारनामे चर्चा में रहे उन्हें भितरघात कर दुबारा हराया गया पहले भी भितरघात कर हराया गया था
हम नहीं तो कोई नहीं ,
जिले में सबसे अधिक 57,446 मतों से सुरक्षित सीट डबरा से कांग्रेस की इमरती देवी ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा के कप्तान सिंह सहसारी इमरती से मुकाबले में टिक ही नहीं पाए। उन्हें इमरती को मिले कुल मतों से आधे मत भी हासिल नहीं हुए। जिले में सालों बाद ऐसा हुआ, जब कांग्रेस ने भाजपा को उसके गढ़ में ही सिर्फ एक सीट पर समेट दिया।
डबरा में भी यहीस्थित रही बाहरी चर्चित प्रत्याशी कप्तानसिंह परिहार ग्राम सहसारी को स्थानीय विरोध के बावजूद टिकिट मिलना गलत हुआ,टिकिट की घोषणा पर पहले ही दिन हार तय हो गई थी डबरा में कार्यकर्ताओं की बातों शिकायतों को नजर अंदाज किया गया कप्तान सिंह की लंबे समयसे शिकायते हो रही थी ,
वजनदार स्थानीय नेता नहीं चाहते की भाजपा जीते ,
हम नहीं तो कोई नहीं ,का फार्मूला काम करता
कार्यकर्ताओ के काम सासद के प्रतिनिधि सही नहीं कर पा रहे थे इससे भी फर्क पड़ा तहसील,एसडीएम , कलेक्टर, पुलिस थानों बिजली विभाग में कई काम पड़ते कोई सुनवाई नहीं अधिकारी मनमानी करते थे, जनता लुट रही थी, रेत बजरी पर कोई कंट्रोल नहीं वसूली कुछ नेता कर रहे थे
प्रद्युम्न सिंह तोमर, कांग्रेस
हजीरा क्षेत्र में सबसे पहले 100 बिस्तर का अस्पताल चालू करने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए कम से कम एक मॉडल स्कूल खुलवाया जाएगा।
मुन्नालाल गोयल, कांग्रेस
मुरार जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यहां डॉक्टर की कमी दूर की जाएगी।
खस्ता हाल मुरार शमशान रोड को सबसे पहले दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए अलग से बजट मुहैया कराएंगे।
प्रवीण पाठक, कांग्रेस
क्षेत्र में पानी, सड़क, सफाई जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
भारत सिंह कुशवाह, भाजपा
पहली प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का पर्याप्त इंतजाम करेंगे। मुरार छावनी क्षेत्र में भी पेयजल की समस्या हल की जाएगी।
मुरार और आसपास के इलाके में आवारा पशुओं पर प्रतिबंध के साथ ही ट्रैफिक की समस्या का भी निराकरण किया जाएगा।
लाखन सिंह यादव, कांग्रेस
क्षेत्र की सभी खराब सड़कों को नए सिरे से बनवाने के लिए सरकार से राशि मंजूर कराई जाएगी।
घाटीगांव क्षेत्र में किसानों के लिए सिंचाई सेवा मुहैया कराने के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा।
इमरती देवी, कांग्रेस
डबरा शहर में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। क्षेत्र की बेटियों के लिए प्राथमिकता के आधार पर गर्ल्स कॉलेज खोला जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जौरासी से सिंचाई के लिए नहर बनवाई जाएगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal