ग्वालियर- ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस ने जबर्दस्त उलटफेर करते हुए भाजपा काे बुरी तरह परास्त किया है। रात 11.30 बजे समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र की 27 सीटों पर जीत और बढ़त दर्ज कर कांग्रेस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 12 सीटें हासिल कर पाई थी। भाजपा 20 सीटों से नीचे उतरकर 6 पर सिमटकर रह गई है। अंचल के 7 में से 4 मंत्री चुनाव हार गए हैं। मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा भी भितरवार में कांग्रेस से सीट नहीं छीन पाए।

उन्हें भितरघात कर दुबारा हराया गया पहले भी भितरघात कर हराया गया था, उनके पीए के कारनामे चर्चा में रहे
ग्वालियर सीट पर जयभान सिंह पवैया की हार हुई
तो मुरैना में रुस्तम सिंह और गोहद में लाल सिंह आर्य भी चित हो गए।
दतिया से नरोत्तम मिश्रा और शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया ने ही जीत दर्ज की।
ग्वालियर दक्षिण सीट पर देर रात अप्रत्याशित रूप से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण पाठक ने भाजपा के नारायण सिंह कुशवाह को हराकर चौंका दिया।
भाजपा से कांग्रेस ने 14 सीटें ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, मुरैना, जौरा, सुमावली, श्योपुर, मेहगांव, गोहद, सेंवढ़ा, भांडेर, पोहरी, चाचौड़ा और अशोकनगर छीन लीं। कांग्रेस ने अपनी 11 सीटें बरकरार रखी हैं और 2 सीटें बसपा से छीनीं। भाजपा अपनी 4 सीटें ही बरकरार रख पाईं। उसने विजयपुर और कोलारस सीट कांग्रेस से छीनी हैं।
मुरैना जिला : पिछले चुनाव में मुरैना जिले की छह में से चार सीटों पर भाजपा और दो पर बसपा थी। लेकिन इस बार सभी छह सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। अंबाह और दिमनी सीट बसपा के कब्जे में थी लेकिन इस बार इन दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे रही। अंबाह सीट से सपाक्स से चुनाव लड़ रहीं नेहा किन्नर दूसरे नंबर पर और भाजपा के गब्बर सिंह तीसरे नंबर पर रहे हैं। मुरैना से मंत्री रुस्तम सिंह चुनाव हार गए हैं।
भिंड जिला : जिले की पांच में से मेहगांव और भिंड सीट पर भाजपा काबिज थी, लेकिन यह सीटें उससे छिन गई हैं। भिंड सीट पर पहली बार बसपा ने जीत दर्ज की है। लहार में डॉ. गोविंद सिंह ने जीत के करीब है। अटेर सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर है। गोहद में मंत्री लाल सिंह आर्य को कांग्रेस के रणवीर जाटव ने बड़े अंतर से शिकस्त दी है।
शिवपुरी जिला: यहां पर पांच में से शिवपुरी और पोहरी छोड़कर शेष तीन (कोलारस, करैरा और पिछोर) पर कांग्रेस काबिज थी। इस बार शिवपुरी सीट पर यशोधरा राजे सिंधिया ने बड़ी जीत दर्ज की है। कोलारस में भी भाजपा 720 वोट से जीत गई है। यह सीट कांग्रेस के पास थी। करैरा में कांग्रेस के नए चेहरे जसवंत जाटव जीत गए हैं। पोहरी में कांग्रेस के सुरेश राठखेड़ा ने दस साल से काबिज भाजपा से सीट छीन ली है।
पिछोर में कांग्रेस के केपी सिंह ने अंतत: अपना किला बचा लिया।
दतिया जिला: जिले की तीनों सीटों पर भाजपा काबिज थी। लेकिन सेंवढ़ा और भांडेर में कांग्रेस ने बड़े अंतर से हराकर भाजपा से यह सीटें छीन ली हैं।सेंवढ़ा और भांडेर कांग्रेस को गिफ्ट में प्लानिंग से दी गई ऐसा बताया गया
दतिया विस सीट को डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी मुश्किल से बचाया। आखिरी राउंड में मिश्रा करीब ढाई हजार वोटों से जीत सके।
श्योपुर जिला: यहां की दो सीटों में से श्योपुर में भाजपा और विजयपुर में कांग्रेस काबिज थी। यहां पर अदला-बदली हो गई है। श्योपुर में भाजपा को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। विजयपुर में भाजपा के सीताराम आदिवासी ने कांग्रेस के रामनिवास रावत से सीट छीन ली है।
मात्र 121 वोट से जीते कांग्रेस के प्रवीण : ग्वालियर दक्षिण सीट पर कांग्रेस से पहली बार चुनाव लड़े प्रवीण पाठक ने भाजपा उम्मीदवार तीन बार के विधायक नारायण सिंह कुशवाह को 121 वोट से हराया।

मतगणना स्थल पर प्रवीण ने नारायण सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal