ग्वालियर-
शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानसपत्नीक दतिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे है। वह सुबह 10 बजे दतिया हवाई पट्टी पर आएंगे। वह अपने निजी कार्यक्रम में आ रहे हैं। भाजपा नेता राजू त्यागी के अनुसार वह पत्नी साधना सिंह के साथ श्री पीतांबरा पीठ पर पूजा अर्चना करेंगे।
सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने किए मां के दर्शन
सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने श्री पीतांबरा पीठ पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। श्री पीतांबरा पीठ मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। यही वजह है यहां प्रदेश के साथ-साथ देश के दिग्गज नेता पूजा अर्चना व दर्शनों के लिए आते हैं। मालूम हो कि, विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे, लेकिन इससे पहले ही दिग्गज नेताओं द्वारा सत्ता की लालसा में मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना शुरू कर दी। शुक्रवार को सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दर्शन किए। वह शाम आठ बजे मंदिर पहुंचे। जहां पूजा अर्चना की। मंत्री सारंग भोपाल के नरेला विधानसभा सीट से भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं, कांग्रेस ने इनके सामने महेंद्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal