ग्वालियर-घाटीगांव हाइवे किनारे गड्ढे में एक महिला का जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला का शरीर पूरी तरह जल चुका है। जलाने से पहले पत्थर से चेहरा कुचलकर पहचान छुपाने का प्रयास भी किया है। घटना स्थल से एक पत्थर भी मिला है जिस पर खून लगा घाटीगांव थाना पुलिस को गुरुवार सुबह बसोटा रोड तिराहा के पास हाइवे के नीचे एक गड्ढे में जला हुआ शव पड़े मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहली दृष्टि में मामला हत्या का प्रतीत होने पर कन्ट्रोल रूम को सूचना देकर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट आनंद पांडेय घाटीगांव पहुंचे।
क्या कहता है स्पॉट
स्पॉट पर गड्ढे में शव पड़ा था। पूरा शरीर जल चुका था सिर्फ पैर में एडी के नीचे का हिस्सा बचा था। उसमें चांदी की पायजेब थी। इसके साथ ही पास ही लाल रंग की 7 नंबर की चप्पल पड़ी थीं। इसके अलावा हाथ चूडियां जो जलने के कारण काली पड़ गईं इसी तरह कान में बाले भी हैं। इससे यह साफ हुआ कि शव महिला का है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पर शव को देखकर 25 से 30 साल की उम्र आंकी गई है।
शव के पास ही खून से सना पत्थर भी पुलिस को मिला
घटना स्थल से शव के पास ही एक खून से सना पत्थर भी मिला है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। यहां लाकर जलाया गया है। जलाने से पहले चेहरा बिगाड़ने के लिए पत्थर से चेहरा कुचला गया है। जिससे यदि जलने से बच भी जाए तो चेहरे से पहचान न हो सके। फिलहाल पुलिस आसपास के जिलों से लापता इसी उम्र की महिलाओं की सूची मंगा रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal