Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हत्या, हत्या के प्रयास सहित 17 मामले दर्ज हैं भीम पर

ग्वालियर -भिंडके हत्या के आरोपी को भिंड पेशी पर लेकर आई भोपाल पुलिस पर ग्वालियर में हथियारों से लैस बदमाशों ने हमला किया और आरोपी को छुड़ा ले गए। स्कॉर्पियो और एसयूवी से आए बदमाशों ने चार पुलिसकर्मियों से मारपीट कर उनकी इंसास रायफल भी लूट ली।
एक पुलिसकर्मी को वे अपने साथ ले गए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 8 बजे की है। भिंड में 2 फरवरी 2017 में डीजे के गार्ड राजेंद्र यादव की हत्या के आरोपी भीम यादव को 30 अक्टूबर को ही ग्वालियर से भोपाल शिफ्ट किया गया था। उल्लेखनीय है गुरुवार को ही उज्जैन के बड़नगर के पास बदमाशों ने आरपीएफ के एएसआई और हवलदार से एके-47 रायफल छीन ली थी।
कौन है भीम यादव
 
पुलिस गिरफ्त से फरार हुए भीम यादव पर भिंड जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट के 17 मामले दर्ज हैं। भीम पर भिंड पुलिस की ओर से कई बार इनाम घोषित किया गया था। भीम की प|ी अहमदपुर पंचायत में सरपंच भी रह चुकी है। 2015-16 में भीम यादव की शिकायत पर दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। उसके पुलिस अफसरों के साथ भी गहरे ताल्लुकात रहे हैं।
 
 
 
 
बदमाशों में भीम यादव का भाई देवेंद्र सिंह भी शामिल बताया गया है। हमलावरों ने जीप में सवार तीन पुलिस कर्मी मायाराम, विवेक शर्मा, हाकिम खान की मारपीट की और आंखों में मिर्ची झोंककर दो इनसास लूट ली। साथ ही चौथे पुलिसकर्मी प्रमोद यादव को बदमाश अपने साथ ले गए। हमलावर भीम व प्रमोेद को लेकर भिंड की ओर ही भागे। हमलावरों की मारपीट से घायल दोनों पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
 
 
हत्या, हत्या के प्रयास सहित 17 मामले दर्ज हैं भीम पर : फरार हुए भीम यादव पर भिंड के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास व मारपीट के 17 मामले दर्ज हैं। भीम पर भिंड पुलिस की ओर से कई बार इनाम घोषित किया गया है। भीम की पत्नी अहमदपुर की सरपंच भी रह चुकी हैं।
 
 
भिंड से निजी वाहन में आ रहे थी पुलिस पार्टी, पुल के पास ड्राइवर ने टॉयलेट के लिए रोक दी : भीम यादव की भिंड में पेशी कराने के बाद पुलिस पार्टी ने भिंड से ग्वालियर आने के लिए निजी वाहन में लिफ्ट ली थी। ऐसा विवेक शर्मा ने अपने बयान में बताया। विवेक के अनुसार वह भोपाल की ट्रेन पकड़ने के लिए लेट हो रहे थे इसलिए निजी वाहन में लिफ्ट ली थी और उसे 400-500 रुपए देने की बात भी कही थी।
 
 
इस जीप के ड्राइवर ने बायपास पुल के पास टॉयलेट करने के लिए अपनी स्कॉर्पियों को रोका। सभी नीचे उतरकर टॉयलेट कर रहे थे कि स्कॉर्पियो व एसयूवी से आए 10-12 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें कुछ भी समझने का मौका नहीं मिला। हमलावर बदमाश भीम यादव के साथ ही पुलिस कर्मी प्रमोद यादव व दो इनसास भी ले गए। समझा यह भी जा रहा है कि भिंड से जिस वाहन में पुलिस पार्टी भीम को ला रही थी वह हमलावरों के साथी की थी और यह षडयंत्र रचा गया था।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...