Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कलेक्टर के निर्देश पर खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन कार्यवाही जारी

अबैध उत्खनन रेत

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाते हुये अवैध खनिज परिवहन करने वाले तीन वाहनों के विरुद्ध कारवाही की गयी ।

वही कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा बिना अभिवहन पास (ट्रांजिट पास) के बोल्डर का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर उसे सुरक्षार्थ पुलिस थाना मोरवा में खड़ा कराया गया। इसी प्रकार सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर वाहन क्रमांक एम पी 66 जी 0115 एवं एमपी 66 जी 2132 को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस चौकी सासन में खड़ा कराया गया।

वही खनिज विभाग द्वारा बताया गया है कि जब्त किये गये सभी वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

वही जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...