
बाइक रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचा आमजन तक

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत आज अभियान के तीसरे दिवस जिलेभर में बैंकिंग एवं वित्तीय सुरक्षा विषय पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य आमजन को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं एवं अन्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।*

वही पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नागरिकों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाये जा रहे नये -नये तरीकों की जानकारी देते हुये उनसे बचाव के प्रभावी उपाय बताये गये ।
आज आयोजित प्रमुख कार्यक्रम
थाना मोरवा द्वारा “SAFE CLICK-2026” अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली थाना मोरवा से प्रारंभ होकर संपूर्ण कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा ओटीपी, यूपीआई पिन एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।
इसी क्रम में थाना बैढ़न द्वारा आयशा मस्जिद परिसर में भी साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
सिंगरौली पुलिस द्वारा आगामी दिनों में बैंक, एटीएम, सीएससी सेंटर, शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश पहुंचाया जा सके।
सिंगरौली पुलिस की अपील
किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें।
OTP, UPI PIN, CVV, बैंक खाता एवं पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती, ऐसे कॉल आने पर घबराएं नहीं।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
“SAFE CLICK-2026”
“सतर्क क्लिक – सुरक्षित भविष्य”
“साइबर जागरूकता ही डिजिटल सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है।”
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal