Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली ट्रामा सेंटर की अन्नपूर्णा रसोई पर सवाल, फाइप स्टार होटल से भी महंगी मिल रहे भोजन की थाली…

सिंगरौली संवाददाता।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर परिसर में संचालित अन्नपूर्णा रसोई कैंटीन एवं भोजनालय इन दिनों विवादों में घिरता नजर आ रहा है। मरीजों के परिजनों ने कैंटीन संचालन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को कम कीमत में भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई अन्नपूर्णा रसोई में अब मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। आरोप है कि यहां भोजन की थाली 120 से 150 रुपये तक में बेची जा रही है, जो आम लोगों की पहुंच से बाहर है। इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि कैंटीन परिसर में गंदगी का आलम बना रहता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, ट्रामा सेंटर पहुंचे श्री शर्मा जी ने आरोप लगाया कि कैंटीन की आड़ में तंबाकू, गुटखा और सिगरेट जैसे उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजनों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई तथ्य सामने आ सकते हैं।
इसके अलावा श्री सिंह जी ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर परिसर में जहां सामान्य वाहन पार्किंग पर रोक है, वहीं कैंटीन संचालक द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहनों को खड़ा कर उनसे शुल्क वसूला जा रहा है। इसे लेकर मरीजों के परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। गौरतलब है कि अन्नपूर्णा रसोई योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब, मजदूर, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कम कीमत या निःशुल्क पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और अस्पताल आने वाले लोगों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...