Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सहकारिता विभाग में पदस्थ भृत्य दशरथ सिंह के सेवानिवृत्ति समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

बढ़ता कारवां (BK NEWS)
सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहकारिता विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ दशरथ सिंह अपनी लंबी और सराहनीय शासकीय सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गये हैं।

उनके सम्मान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभागीय कार्यालय में एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा रहे, जिनकी उपस्थिति में शासकीय परंपराओं के अनुरूप श्री सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा ने दशरथ सिंह के सेवाकाल की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में पद चाहे जो भी हो, निष्ठा और ईमानदारी सर्वोपरि होती है। श्री सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान सहकारिता विभाग में अत्यंत शालीनता, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आने वाले नागरिकों और विभागीय अमले के साथ उनका व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक रहा।

वही उपायुक्त श्री मिश्रा ने रेखांकित किया कि श्री सिंह की यही कर्तव्यपरायणता अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए एक मिसाल रहेगी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य सहकर्मियों और अधिकारियों ने भी दशरथ सिंह के साथ बिताये गये समय, उनके सेवा भाव और प्रशासनिक अनुभवों को याद करते हुए अपने विचार साझा किए।

विभागीय परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त पी.के. मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे दशरथ सिंह को शॉल, श्रीफल, शासकीय प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय अमले और साथी कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर विदा किया तथा ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। अपनी विदाई के इस भावुक क्षण पर दशरथ सिंह ने उपायुक्त श्री मिश्रा सहित सभी अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा के दौरान सहकारिता विभाग के इस परिवार से मुझे जो स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन मिला है, उसे मैं जीवनभर याद रखूंगा। वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में अपने कर्तव्यों को निर्बाध रूप से पूरा कर पाना मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

उक्त गरिमापूर्ण विदाई समारोह में सहकारिता विभाग के अधिकारी, कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...