✍🏻 कुलदीप सिंह (सन्नी)

BK NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड के आगामी लायनिस्टिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। होटल मिडटाउन में आयोजित निदेशक मंडल एवं वरिष्ठ सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया।

बैठक में लायन नारायण दास साहू को क्लब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं लायन अमरेंद्र प्रताप सिंह को सचिव, लायन अवध किशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा लायन शेखर सिंह को एडमिनिस्ट्रेटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बैठक के दौरान आगामी सत्र 2026-27 के क्लब इंस्टॉलेशन एवं चार्टर डे समारोह को लेकर भी चर्चा की गई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन उदय चंदानी से प्राप्त समयानुसार यह कार्यक्रम 23 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष एमजेएफ लायन जे.एन. श्रीवास्तव, वर्तमान क्लब अध्यक्ष लायन नागेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष लायन शेखर सिंह, एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन संजीव कोहली, जोन चेयरपर्सन लायन गोपाल श्रीवास्तव सहित क्लब के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी सत्र में क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनसेवा केंद्रित बनाने की शुभकामनाएं दीं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal