Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कम्युनिस्ट पार्टी का हमला, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

सिंगरौली। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी के नेता संजय नामदेव ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खनन, प्रदूषण और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों को उठाते हुए सुधार की मांग की। संजय नामदेव ने जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ डॉक्टर सरकारी सेवाओं के साथ निजी अस्पतालों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे आम मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है। वंदना हॉस्पिटल मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों ने नोटिस जारी किया, लेकिन उसके बाद क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

नामदेव ने कुछ प्रशासनिक अधिकारियों पर निजी अस्पतालों से सांठगांठ कर संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि इसकी निष्पक्ष जांच हो तो कई तथ्य सामने आ सकते हैं। प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने एनटीपीसी क्षेत्र से उड़ने वाली राख से ग्रामीणों के प्रभावित होने की बात कही। उनका कहना था कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है और जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

डीएमएफ और सीएसआर फंड के उपयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इन निधियों का लाभ जिले की जनता को अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यहां के मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

यातायात व्यवस्था पर भी उन्होंने प्रशासन को घेरा। उनका कहना था कि केवल चेकिंग अभियान चलाने के बजाय ट्रैफिक सुधार और सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अवैध उत्खनन को लेकर उन्होंने खनिज विभाग पर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। वहीं शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि निजी स्कूलों में बढ़ती फीस से अभिभावक परेशान हैं, जबकि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार की जरूरत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं होती। सीएम हेल्पलाइन जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने की जरूरत है, ताकि लोगों को वास्तविक राहत मिल सके। प्रेस वार्ता के अंत में संजय नामदेव ने जिले की समस्याओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई जाती रहेगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...