
BK-NEWS :- सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पतेरी गांव में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गृहस्वामी के सोते समय घर में घुसकर लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। बरगवां थाना पुलिस के कुछ जवान मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि, थाना प्रभारी समीर वारसी सहित जिले के अधिकांश थाना प्रभारी इस समय बैढ़न में हुई बैंक डकैती की गुत्थी सुलझाने में लगे हैं। इस बड़े मामले में पुलिस की करीब 10 टीमें गठित की गई हैं, जो फरार चार डकैतों की तलाश में जुटी हुई हैं।
इधर पतेरी गांव में हुई चोरी ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। चर्चा यह भी है कि क्या इन चोरों का संबंध हाल ही में हुई बैंक डकैती से हो सकता है, या फिर उन्होंने किसी संगठित गिरोह से प्रशिक्षण लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal