Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बैढन में खाद्य सुरक्षा उड़नदस्ता की बड़ी कार्यवाही

मानकों के उल्लंघन पर जब्ती, नष्टीकरण और नोटिस – दो दिन चला सघन अभियान

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आमजन के स्वास्थ्य के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुये डिविजनल इंचार्ज अमरीश दुबे के नेतृत्व में रीवा–शहडोल संभाग की खाद्य सुरक्षा प्रशासन की उड़नदस्ता टीम ने बैढन क्षेत्र में दो दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गयी।

वही इस अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाये जाने पर सामग्री जब्त की गयी अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ नष्ट कराये गये तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गयी।

वही कल विगत दिवस 17 दिसंबर 2025 को टीम ने सर्वप्रथम औद्योगिक क्षेत्र बलियरी तथा गोंदवाली–बरगवां क्षेत्र की आटा चक्कियों का निरीक्षण किया और लाइसेंस शर्तों का पालन करने हेतु संचालकों को निर्देश दिये गये और गेहूं व आटे के नमूने जांच हेतु भेजे गये।

तत्पश्चात इसी दिन राजस्थान मिष्ठान भंडार की निर्माण इकाई में गंभीर और स्वास्थ्य के लिये घातक अनियमितताये सामने आयी और यहां अस्वच्छ परिस्थितियों में उत्पादन, केवल पंजीयन पर संचालन, कीट-ग्रस्त काजू से काजू कतली निर्माण, पनीर में गैर-खाद्य ग्रेड साइट्रिक एसिड का उपयोग तथा बिक्री हेतु रखे छेना पर मक्खी व अन्य उड़ने वाले कीट पाये गये।

मौके पर ही लगभग 15 किलोग्राम छेना नष्ट कराया गया और इसके साथ ही बिना वैध लेबलिंग के काजू व इलायची का उपयोग पाये जाने पर 140 किलोग्राम काजू (₹1,12,000) और 1 किलोग्राम इलायची (₹3,000) जब्त की गयी जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,15,000 है, संबंधित इकाई के विरुद्ध विधिक नोटिस जारी करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

आज टीम ने होटल सत्या और होटल राजकमल का निरीक्षण कर खाद्य नमूने संग्रहित किये तथा मानकों के पालन के निर्देश दिये और इसी क्रम में गुप्ता जी नमकीन ताली, बैढन का निरीक्षण कर नमकीन उत्पादों के नमूने भी लिये गये।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जायेगा और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त, निरंतर और दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

उक्त अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग से ओमप्रकाश साहू, अभिषेक बिहारी गौर उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...