Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डिप्टी कमिश्नर ने की राजस्व वसूली की समीक्षा पार्षदों से सहयोग लेकर राजस्व वसूली में प्रगति लाये – आरपी बैंस

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न 18 दिसम्बर 2025 नगर पालिक निगम सिंगरौली के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैंस ने निगम सभागार में वार्ड प्रभारियों को बैठक आयोजित कर राजस्व वसूली में प्रभावी प्रगति लाने के निर्देश दिये कि वार्ड प्रभारी अपने वार्ड में शत प्रतिशत नोटिस तामील करे तथा अपने वार्डो के पार्षदों से सहयोग लेकर कर लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे।

वही डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वार्ड प्रभारी पिछले डिमांड एवं चालू वित्त वर्ष के डिमांड के अनुसार बकायेदारों को नोटिस जारी कर वसूली करे और वही बकायादारों से निरंतर डोर-टू-डोर संपर्क कर टैक्स कलेक्शन करे । बड़े बकायादारों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये क़ि ऐसे सभी बड़े बकायादारों पर कुर्की की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव बनाये।

वही वार्ड प्रभारी यह सुनिश्चित करे की ई केवयासी कारण किसी की भी वृद्धावस्था पेंशन न रुके ,सभी का शत प्रतिशत ई केवयासी करे और वही नगर के सभी व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस निश्चित शुल्क जमा कर बनवाने के लिये प्रेरित करे,निरीक्षण के समय ट्रेड लाइसेंस नहीं मिलने पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।

वही उन्होंने ने कहा कि रेहड़ी पट्टी,फुटपाथ में व्यवसाय करने वालों को भी लाइसेंस लेकर व्यवसाय करने की हिदायत दे। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने मकान को पूरा करने की समझाइश दे अन्यथा वसूली की कार्यवाही की जायेगी और साथ ही कहा कि दिसंबर 2020 के पूर्व जो भी भूमिहीन मध्यप्रदेश शासन की भूमि में कच्चे मकान बना के निवास कर रहे है मध्यप्रदेश के निवासी है। उनका सर्वे दो दिवस में पूर्ण कर अवगत कराये ताकि शासन के नियमानुसार उन्हें आवास निर्माण हेतु भूमि का पट्टा दिया जा सके।

उक्त बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारी मोरवा नवजीवन बिहार रणबहादुर सिंह, संतोष तिवारी, लाल कुमार सिंह सहित वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...