
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भापुसे) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17-18/12/2025 की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया तो शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गयी।

वही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17-18/12/2025 को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम गठित कर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गयी तो इस दौरान लगभग 37 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइस दी गयी थी शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाये घटित हो जाती है
वही 07 ट्रक वाहन का चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु मान. न्यायालय मे पेश किया जायेगा।
यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी जिससे विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी हुई है
सभी चालको का लाइसेंस होगा रद्द
मान. न्यायालय के आदेशानुसार 6 महीने के लिये वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराये जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जायेगा।*यातायात पुलिस अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएये एवं यातायात नियमों का पालन करें*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात, सउनि सवालिया रावत, सुरेश शुक्ला,आरक्षक प्रवेश, आरक्षक रवि सहित अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का अहम योगदान रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal