Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विश्व मानवाधिकार दिवस पर एचआरडी संगठन ने चितरंगी में जागरूकता अभियान चलाया सदस्यता विस्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

कुलदीप सिंह (सन्नी)

BK-NEWS/सिंगरौल/चितरंगी:विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील में मानवाधिकार संरक्षण संगठन (एचआरडी) द्वारा जन-जागरूकता एवं सदस्यता विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मौलिक मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में मानवाधिकार संरक्षण की भावना को मजबूत करना था।

आयोजन के दौरान एचआरडी के पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे मानवाधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी अत्याचार या अवैधानिक गतिविधि की स्थिति में संगठन से संपर्क कर सहायता लें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और सदस्यता अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष आर.सी. तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डी.डी. चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष विनय कुमार द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनिल धर द्विवेदी, महिला सेल जिला अध्यक्ष सीमा धर दुबे, जिला संरक्षक रमाशंकर पाठक उर्फ बबलू पाठक, जिला महासचिव अभिषेक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह (सन्नी), जिला सचिव निलेश तिवारी, जिला सचिव सुशील सिंह, जिला उपसचिव भोले प्रसाद मिश्रा, जिला उपसचिव प्रदीप पाठक, कन्हैया यादव, संजय मिश्रा, सहित संगठन के अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष चितरंगी दिलीप कुमार गुप्ता तथा ब्लॉक प्रभारी चितरंगी प्रमोद द्विवेदी

वरिष्ठ सदस्य संत कुमार धर द्विवेदी, संजू श्रीवास्तव, राधा यादव, सहित क्षेत्र के अन्य सम्मानित गणमान्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मानवाधिकार संरक्षण संगठन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा और उपस्थित जनसमूह ने मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...