
बढ़ता कारवां( BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढ़न पचखोरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की शिकायतों पर खनिज विभाग ने विगत दिवस तड़के कार्यवाही करते हुये एक बिना नम्बर के हाईवा वाहन को रेत सहित जब्त किया और वही और पकड़े गये वाहन को आगे की कार्यवाही के लिये कोतवाली बैढ़न परिसर में खड़ा कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एक कांग्रेसी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य नाम भी चर्चा में है। हालांकि विभाग की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि खनिज अमले को सूचना मिली थी कि एक हाईवा बिना दस्तावेज के रेत लेकर पचखोरा से गुजर रहा है। टीम ने मौके पर पहुँचकर चालक से ई-टीपी और आवश्यक कागजात मांगे, लेकिन चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका गया।
कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्यवाही के बाद वाहन को जब्त कर खान एवं खनि अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि यह अवैध रेत परिवहन एक राजनीतिक व्यक्तित्व से जुड़ा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक जांच जारी है।इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेसी नेता संदीप शाह ने कहा कि उनका इस वाहन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा—“सुनने में आया है कि खनिज विभाग ने एक हाईवा पकड़ा है, लेकिन वह वाहन मेरा नहीं है। वह दीपेश गनियारी के नाम से है। मेरा नाम बेवजह इसमें जोड़ा जा रहा है। मैं रेत का व्यवसाय नहीं करता।”खनिज विभाग आगे मामले की जाँच कर रहा है और संबंधित दस्तावेजों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्यवाही तय की जायेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal