कलेक्टर शुक्ला के प्रयास सफल, 80 सीटर विमान भरेंगे उड़ान

BK-NEWS:- सिंगरौली, 10 सितम्बर।
कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के अथक प्रयासों से सिंगरौली हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पत्रानुसार ओएलएस सर्वेक्षण और व्यवहार्यता अध्ययन के लिए मांगी गई ₹89 लाख 1,566 की राशि को राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है।
विमानन संचालनालय भोपाल ने 9 सितम्बर को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से विशेषज्ञ दल भेजकर सर्वेक्षण कराने का अनुरोध किया है। इसके बाद एयरपोर्ट विस्तार की कार्यवाही प्रारंभ होगी।
इस परियोजना के पूरा होते ही सिंगरौली से 80 सीटर विमान उड़ान भर सकेंगे, जिससे जिले के यात्रियों को सीधी हवाई सुविधा मिल सकेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal