साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं में सुधार के दिये निर्देश

BK-NEWS :- सिंगरौली।
नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बुधवार को विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वार्ड 36 तेलगवां में सड़क निर्माण और छठ घाट रेस्टोरेशन कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइट तुरंत बदलने और नई गलियों-कालोनियों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
वार्ड 32 में उद्यान से अतिक्रमण हटाने तथा नालियों की सफाई के बाद कीटनाशक छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 33 में उद्यान सुधार कार्य और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने को कहा गया।
आयुक्त ने साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कचरा संग्रहण करने वाले वाहन समय पर कॉलोनियों में पहुँचें और नागरिक सूखा-गीला कचरा अलग-अलग दें।
इसके अलावा उन्होंने गनियारी स्थित कचरा संग्रहण प्लांट का भी निरीक्षण किया और सीएनडी वेस्ट के उचित निस्तारण हेतु प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद रुकमन देवी, भारतेन्दु पाण्डेय, प्रेम सागर मिश्रा, श्यामला देवी सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal