Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए पाँच महीने का वेतन किया समर्पित

पप्पू यादव पूर्णिया सांसद

BK-NEWS:- पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने देश में अभूतपूर्व बाढ़ से जूझ रहे राज्यों के लोगों की मदद के लिए अपना पाँच महीने का वेतन समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि यह मदद पूर्णिया की जनता की ओर से दी जा रही है।

पप्पू यादव ने बताया कि दो महीने का वेतन हिमाचल प्रदेश, दो महीने का पंजाब और एक महीने का वेतन गुजरात के बाढ़ पीड़ितों के नाम समर्पित किया गया है।

उन्होंने कहा, “पंजाब और हिमाचल में भयंकर बाढ़ से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है। गुजरात में भी हालात बेहद चिंताजनक हैं। अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो मैं पूरे साल का वेतन देने को तैयार हूँ।”

सांसद ने आगे यह भी कहा कि अगर बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में नहीं आई तो वे स्वयं भी बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए वहाँ पहुँचेंगे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...